20 Apr 2024, 15:06:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना से दुनियाभर में अब तक 33.17 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2021 2:53PM | Updated Date: May 12 2021 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच इसके संक्रमितों की संख्या 15.93 करोड़ से अधिक हो गई और करीब 33.17  लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 करोड़ 93 लाख 38 हजार 940  हो गयी है, जबकि 33 लाख 17 हजार 685 लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तरा थोड़ी धीमी पड़ी है तथा यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 27 लाख 78 हजार 374 हो गयी है जबकि करीब  5.83 लाख से ज्यादा मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।
 
दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना 3,48,421 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 33 लाख 40 हजार 938 हो गया। वहीं इस दौरान 3,55,338  लोग इस महामारी से ठीक हुए, जिसके बाद कोविड-19 को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,93,82,642 हो गयी। देश में इस समय  कोरोना के सक्रिय मामलों में की संख्या 37,04,099 है। इसी अवधि में 4205 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,54,197  हो गयी है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है।
 
देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे करीब 1.53 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 4.25 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 58.61 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि करीब 1.07 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना प्रभावित के मामले में तुर्की रूस से आगे निकल गया है और यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 50.59 लाख से ज्यादा हो गयी है और 43,589 की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 48.41 लाख हो गई है और इसके संक्रमण से लगभग 1.12 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
 
ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 44.55 लाख से हो गयी है और करीब 1.28 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। इटली में कोरोना प्रभावितों की कुल संख्या 41.23 लाख से अधिक हो गयी है और 1.23 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से 35.86 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 79,100 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मामले में जर्मनी दसवें स्थान पर है और यहां इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 35.57 लाख से अधिक हो गई है और 85,385 लोगों की मौत हो चुकी है। अर्जेंटीना में कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 31.91 लाख हो गयी है और इसके संक्रमण से 68,311 लोगों की जान जा चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से करीब 30.31 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 78,771 लोगों ने जान गंवाई है।
 
पोलैंड में कोरोना से 28.38 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 70336 लोग जान गंवा चुके हैं। ईरान ने कोरोना संक्रमितों के मामले में मेक्सिको को पीछे छोड़ दिया है यहां कोरोना वायरस से करीब 26.91 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और 75,568 लोगों की मौत हो चुकी है। मैक्सिको में कोरोना से करीब 23.68 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 2.19 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या लगभग 21.80 लाख है और 48,544 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं।
 
पेरू में संक्रमितों की संख्या 18.53 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 64,691 लोगों की जान जा चुकी है। इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 17.23 लाख के पार पहुंच गये हैं जबकि 47,465  लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 15.99 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और 54,8896 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से अब तक करीब 15.98 लाख लोग संक्रमित हुए है और यहां इस महामारी से 17,648 लोगों की मौत हो चुकी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 8.64 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 19,210 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में भी कोरोना का प्रकोप जारी है जहां 7.76 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 12,005 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया में अन्य देशों में भी कोरोना वायरस से स्थिति खराब है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »