28 Mar 2024, 17:59:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

चार सौ अरब डालर के निर्यात का लक्ष्य हासिल करें निर्यातक : पीयूष

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2021 12:19AM | Updated Date: May 12 2021 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मौजूदा वर्ष में 400 अरब डॉलर के महत्वाकांक्षी निर्यात लक्ष्य प्राप्त करने का आव्‍हान करते हुए कहा है कि फार्मा, इंजीनियरिंग, ऑटो-कंपोनेंट, मत्स्य और कृषि उत्पाद जैसे कई क्षेत्रों में निर्यात बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं।

गोयल ने मंगलवार को निर्यात संवर्धन परिषदों के साथ बैठक कर अंतरराष्ट्रीय व्यापार के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और कहा कि अप्रैल 2021 और 2020-21 में निर्यात का प्रदर्शन इस बात की उम्मीद देता है कि इस वर्ष 400 अरब डॉलर के महत्वाकांक्षी निर्यात लक्ष्य प्राप्त को किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फार्मा, इंजीनियरिंग, ऑटो-कंपोनेंट, मत्स्य और कृषि उत्पाद जैसे कई क्षेत्रों में निर्यात बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं।

गोयल ने कहा कि उन्हें कोविड-19 की वजह से होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए विदेश व्यापार विभाग के कोविड सहायता डेस्क से संपर्क करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाणिज्य विभाग ने वित्त मंत्रालय के साथ मिलकर निर्यातकों के कई मुद्दों के जल्द समाधान के कदम उठाए हैं। उन्होंने निर्यातकों से विभिन्न क्षेत्रों के लिए शुरू की गई उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ उठाने का आव्‍हान किया।

गोयल ने मौजूदा परिस्थितियों में निर्यातकों को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2021 में भारत का निर्यात 30.21 अरब डॉलर था। जो कि अप्रैल 2020 की तुलना में 197.03 फीसदी बढ़ा है। अप्रैल 2020 मे 10.17 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। वहीं अप्रैल 2019 के 26.04 अरब डॉलर की तुलना में भी 16.03 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह मई 2021 के पहले सप्ताह में निर्यात, 2019-20 की इसी अवधि में 9 फीसदी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अगर पीओएल को अलग कर निर्यात की तुलना की जाय तो इस अवधि में 2019-20 की तुलना में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »