18 Apr 2024, 18:49:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मस्जिद के कोविड सेंटर को अल अंसार ने दिये ऑक्सीजन सिलेंडर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2021 6:42PM | Updated Date: May 11 2021 6:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सामाजिक संगठन अल अंसार वेलफेयर ट्रस्ट ने दिल्ली में मस्जिदों में बने कोविड केंद्रों के लिए आक्सीजन सिलेंडरों, सहायक उपकरणों और भोजन की  व्यवस्था शुरू की है। अल अंसार वेलफेयर ट्रस्ट की निदेशक  असमा अर्शी ने मंगलवार को यहां बताया कि  अल अंसार समाज के गरीब लोगों की देखभाल  और कोरोना से बचाव के कार्य कर रहा है। आम जनता को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया है और घर-घर जा कर लोगों को इस आपदा से बचे रहने के तरीकों के बारे में बताया है। 

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ बरसों से दिल्ली में गरीब लोगों में राशन बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजधानी दिल्ली के ग्रीन पार्क की  एक मस्जिद के कोविड देखभाल केंद्र को आज सात आक्सीजन सिलेंडर लगायें गये और सहायक उपकरण दिए गये। उन्होंने  कहा कि ऐसी ही कोशिश आगे भी की जाती रहेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »