18 Apr 2024, 06:52:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेश के पास एक करोड़ से अधिक टीके उपलब्ध: मंत्रालय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2021 4:06PM | Updated Date: May 10 2021 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि  राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के पास एक करोड़ चार लाख 30 हजार 63 कोविड-19 टीके उपलब्ध हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसके अलावा अगले तीन दिनों में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 9,24,910 टीके और दिये जायेंगे। मंत्रालय के अनुसार आज सुबह आठ बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार केन्द्र ने अभी तक राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को करीब 18 करोड़ यानी 17,93,57,860 टीके नि:शुल्क उपलब्ध कराए हैं। इनमें से अपव्यय सहित कुल  16,89,27,797 टीकों की खपत हुई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »