19 Apr 2024, 10:01:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में दिख रहा Vaccination का असर! 24 घंटे में आए 3.66 लाख नए मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2021 3:07PM | Updated Date: May 10 2021 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना वायरस का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 66 हजार 161 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,26,62,575 हो गई है। वहीं 3 हजार 754 लोगों ने संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवाई है। इसके साथ ही देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,45,237 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,86,71,222 है। वहीं देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,01,76,603 हो गया है।

10 राज्यों से आए कोरोना के 73 प्रतिशत से ज्यादा मामले

देश में लगातार चार दिन कोरोना वायरस संक्रमण के चार लाख से अधिक नए मामले सामने आने के बाद भारत में सोमवार को एक दिन में कोरोना के 3,66,161 मामले सामने आए हैं। नए मामलों में 73.91 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली समेत 10 राज्यों से आए हैं। इन 10 राज्यों की सूची में केरल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और हरियाणा शामिल हैं। महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे ज्यादा 48,401 मामले आए। वहीं कर्नाटक में 47,930 और केरल में 35,801 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

अब तक देशभर में इतने लोग संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य की जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार देश में अब तक कोरोना से 2 करोड़ 26 लाख 62 हजार 575 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 करोड़ 86 लाख 71 हजार 222 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं जानलेवा वायरस की चपेट में आने से 2 लाख 46 हजार 116 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में देश में 37 लाख 45 हजार 237 लोगों को इलाज चल रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »