29 Mar 2024, 14:47:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हेमंत बिस्वा सरमा बने असम के नए CM, राज्यपाल जगदीश मुखी ने दिलाई शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 10 2021 12:24PM | Updated Date: May 10 2021 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिसपुर। बीजेपी के नेता हेमंत बिस्वा सरमा असम को असम का मुख्यमंत्री बनाया गया है। राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें शपथ दिलाई। श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हुआ। रविवार के दिन हेमंत विस्वा सरमा को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल और उसके बाद फिर असम में एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया था। उनके शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए। सरमा के साथ-साथ कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।

राज्य विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसके लिए बैठकों का दौर जारी था। एक हफ्ते तक चली अलग-अलग बैठकों के बाद यह तय हुआ कि सरमा राज्य के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। हाल में हुए असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है। विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी एनडीए को लगातार प्रदेश में दूसरी बार स्पष्ट बहुमत मिला है।

बैठक में सर्बानंद सोनोवाल ने सरमा के नाम का प्रस्ताव रखा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास और हाफलांग से नव निर्वाचित विधायक नंदिता गार्लोसा ने उनके प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक में किसी भी अन्य नेता के नाम का प्रस्ताव नहीं रखा गया जिसके बाद साफ हो गया कि सरमा राज्य के अगरले मुख्यमंत्री होंगे।

सत्ताधारी एनडीए गठबंधन राज्य की पहली गैर कांग्रेसी सरकार होगी जिसने प्रदेश में लगातार दूसरी बार चुनावों में जीत हासिल की है। बीजेपी ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 60 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि उसकी गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद ने नौ और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने छह सीटों पर जीत हासिल की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »