29 Mar 2024, 14:27:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में कोरोना के रिकॉर्ड 2.40 लाख नये मामले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2021 12:25AM | Updated Date: Apr 18 2021 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में रिकॉर्ड 2.40 लाख नये मामले दर्ज किए गए। विभिन्न राज्यों की ओर से शनिवार देर रात तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस दौरान देश में दो लाख 40 हजार 612 नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 47 लाख 62 हजार 351 हो गयी है।

वहीं इस दौरान रिकॉर्ड 1,25,751 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,27,92,687 मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं। इसी दौरान देश में कोरोना के सक्रिय मामले एक लाख से अधिक बढ़कर और 1,13,474 तक पहुंचकर अब 17,86,490 हो गये हैं। इसी अवधि में 1,303 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की आंकड़ा बढ़कर 1,76,978 हो गयी है।

देश में रिकवरी दर 87.80 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 10.98 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.22 फीसदी रह गयी है। महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में सक्रिय मामलों में 9,899 की और वृद्धि होने से इनकी संख्या शनिवार को बढ़कर 6,47,933 तक पहुंच गयी जो पूरे देश में सर्वाधिक है। इसी अवधि में 56,783 और मरीजों के स्वस्थ होने से इस संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 30 लाख के पार हो गयी है तथा सबसे अधिक 419 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 59,970 तक पहुंच गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »