28 Mar 2024, 16:02:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

लोगों ने ममता सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है : नड्डा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2021 8:33PM | Updated Date: Apr 13 2021 8:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वर्धमान। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों ने ममता सरकार को उखाड़ने का मन बना लिया है और भाजपा चुनाव में 200 से अधिक सीटें हासिल करेगी। नड्डा ने वर्धमान के खंडाघोष में एक रोड शो में कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी की तुष्टीकरण की राजनीति, उनके तानाशाही स्वभाव और उनकी पार्टी द्वारा स्थापित की गयी रिश्वत की संस्कृति ने राज्य को बर्बाद कर दिया है।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग पर उंगली उठाने वाली तृणमूल सुप्रीमो को यह याद ही नहीं है उन्होंने राज्य के लोगों के लिए कभी कुछ किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बनर्जी की हालत पराजित खिलाड़ी की तरह हो गयी है। उन्होंने कई वर्षों तक राज्य के लोगों के साथ अन्याय किया है। नड्डा ने कहा कि भाजपा अगर जीत कर आयी तो विकास के लिए, महिलाओं पर अत्याचार बंद करने के लिए और युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने के लिए काम करेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »