28 Mar 2024, 15:57:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सोई हुई राज्य सरकार को जगाना है तो भाजपा प्रत्याशी को जिताकर भेजें : ठाकुर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 13 2021 12:20AM | Updated Date: Apr 13 2021 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीकानेर। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि राजस्थान की सोई हुई सरकार को जगाना है तो उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिता कर विधानसभा में भेजें। ठाकुर सोमवार को बीकानेर संभाग के चूरु जिले के सुजानगढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी खेमाराम मेघवाल के समर्थन में लोहिया खेल मैदान में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वोट की चोट से सरकार की आंख खुल जाएगी। जनसभा में सम्बोधित करते हुए केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार ने जो लूट मचा रखी है। ऐसी लूट कहीं पर भी नहीं हैं। यहां की कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। केन्द्र सरकार ने किसानों को लाभाविन्त किया है। कांग्रेस के राज में बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी होने से आमजन की कमर टूट गई है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि राजस्थान की सरकार भ्रष्ट है जिसे उखाड़ना है। आने वाले अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनकर आयेगी, तो राज्य विकास का काम होगा। कांग्रेस की सरकार तो लड़ने झगड़ने में लगे रहते हैं। जो सरकार लड़ती है, वह क्या सरकार चलायेगी। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस वादे कर मुकर गई। बेरोजगारी भत्ता, सरकारी नौकरी के वादे किये, लेकिन युवाओं को कुछ नहीं दिया। पिछले ढाई साल में पानी एवं बिजली के बिलो में बढ़ोत्तरी करके जनता को लूटने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »