28 Mar 2024, 20:55:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

टॉलीवुड अभिनेत्री श्रावंती भाजपा में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 2 2021 12:28AM | Updated Date: Mar 2 2021 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। टॉलीवुड अभिनेत्री श्रावंती चटर्जी सोमवार को यहां भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयी। श्रावंती ने भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करना चाहती है।

भारतीय सेना के सेवानिवृत अधिकारी की पुत्री श्रावंती ने कहा कि वह लंबे समय मोदी जी का अनुसरण कर रही है और उनके कामों से प्रेरणा लेकर राजनीति में शामिल हुई है तथा बंगाल के सुनहरे दौर को बहाल करने के लिए काम करेंगी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले एक अन्य टॉलीवुड अभिनेत्री पायल सरकार और पूर्व भारतीय क्रिकेटर अशोक डिंडा भाजपा में शामिल हुए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »