18 Apr 2024, 21:59:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्रिटेन में 40 वर्ष से अधिक के लोगों को मार्च में लगेगी वैक्सीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2021 7:47PM | Updated Date: Mar 1 2021 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन सरकार  इस माह 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू करेगी। समाचार पत्र द टेलीग्राफ ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

समाचार पत्र के अनुसार नेशनल हेल्थ सर्विस इस समय 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को वैक्सीन लगवाने के बारे में जानकारी देने के अंतिम चरण में पत्र भेज रही हैं और ऐसा अनुमान है कि इस हफ्ते के अंत तक सात बड़ी प्राथमिकताओं वाले समूहों को वैक्सीन लगवाने के लिए आमंत्रित किय जा सकेगा।

यह भी कहा गया है कि प्रत्येक सप्ताह 25 लाख लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन का पहला डोज दिया रहा है और इसके बाद 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण 15 मार्च को किया जा सकेगा। इस कवायद में लगभग दो हफ्ते का समय लगेगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो ब्रिटेन में 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को इसी माह टीका लगाया जाएगा।

ब्रिटेन ने राष्ट्रव्यापी कोरोना वैक्सीन कार्यक्रम की शुरुआत आठ दिसंबर को की थी और अब तक दो करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए जा चुके हैं। सबसे पहले देश में 70 वर्ष और अधिक आयु के लोगों तथा गंभीर बीमारियों से पीड़ति लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »