29 Mar 2024, 17:37:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान के छह प्रांतों से कोरोना आपातकाल हटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2021 3:37PM | Updated Date: Mar 1 2021 3:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार के बीच पूर्व निर्धारित समय से एक सप्ताह पहले टोक्यो क्षेत्र के बाहर छह प्रांतों में कोरोना वायरस से संबंधित आपातकाल हटा दिया है। क्योदो समाचार एजेंसी ने सोमवार को बताया कि ऐची, गिफू, ओसाका, क्योटो, ‘ोगो और फुकुओका प्रांत में आपातकाल हटा दिया गया है हालांकि टोक्यो, चीबा, कानागावा,और साइतामा प्रांत में पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार सात मार्च तक आपातकाल लागू रहेगा। आपातकाल हटने के बावजूद इन छह प्रांतों में बार और रेस्तरां को रात नौ बजे तक बंद करने का सुझाव दिया गया है।
 
जापान के 11 प्रांतों में सात फरवरी तक आपातकाल लगाया गया था हालांकि इसे बाद में 10 प्रांतों में एक महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। आपातकाल की स्थिति में रेस्तरां, फिल्म थिएटर, मनोरंजन स्थल और कुछ दुकानों को कम समय के लिए खोलना, सार्वजनिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध और 70 प्रतिशत कर्मचारियों को कार्यालय से दूर रहकर काम करने का निर्देश देना शामिल है। वर्तमान प्रतिबंधों के तहत स्कूल खुले हुए हैं। जापानी सरकार द्वारा शुक्रवार को एक बैठक आयोजित किये जाने की संभावना है ताकि यह तय किया जा सके कि सात मार्च से देश भर में आपातकाल हटाया जाये या नहीं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »