29 Mar 2024, 17:58:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार में झड़पों में छह प्रदर्शनकारियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2021 12:11AM | Updated Date: Mar 1 2021 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैंकॉक। म्यांमार में हाल ही में सैन्य तख्तापलट के विरोध में रविवार को देश भर में प्रदर्शनों के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हुई झड़पों में कम से कम छह प्रदर्शनकारी मारे गये। म्यांमार के सबसे बड़े शहर यांगून में पुलिस की गोलियों से तीन प्रदर्शनकारी मारे गये। मारे गये तीनों युवको के फोटो फेसुबक पर भी पोस्ट किए गए हैं। 

दक्षिणी शहर बागो में भी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को गोलियां चलानी पड़ी जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी। इसके अलावा उत्तरी शीर मांडले में पुलिस की गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जिसका प्रदर्शन से कोई लेना देना नहीं था। इरावदी के अनुसार, एक फरवरी को तख्तापलट के खिलाफ बड़े प्रदर्शनों के रूप में रविवार को म्यांमार के कई शहरों में कईं हजार लोग सड़कों पर उतरे और उनका आंदोलन चौथे सप्ताह में प्रवेश कर गया। 

इसके साथ ही, कानून प्रवर्तन अधिकारियों की सख्ती के कारण प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ रहा है। गौरतलब है कि गत एक फरवरी को, म्यांमार की सेना ने सारी शक्तियों को अपने हाथों में ले लिया था और काउंसलर आंग सान सू की और राष्ट्रपति विन मिंट सहित अन्य शीर्ष अधिकारियों को हिरासत में ले लिया था। इन पर चुनावों में अनियमितताओं के आरोप हैं। अमेरिका और ब्रिटेन सहित कई पश्चिमी देशों ने म्यांमार के शीर्ष सैन्य अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »