16 Apr 2024, 17:40:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका की फेडरल रिजर्व भुगतान प्रणाली व्यवधान के बाद बहाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2021 3:01PM | Updated Date: Feb 25 2021 3:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका में फेडरल रिजर्व भुगतान प्रणाली को सेवाओं को अस्थायी व्यवधान के बाद बहाल कर दिया गया है। फेडरल रिजर्व बैंक के प्रवक्ता जिम स्ट्रैडर ने बुधवार को बताया, ‘‘ फेडरल रिजर्व की बैकिंग प्रणाली जोकि अमेरिकी वित्तीय संस्थानों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से पैसे वापस भेजने की अनुमति देती है बुधवार को कुछ घंटों के व्यवधान के बाद सेवाओं को बहाल कर दिया गया है।’’ स्ट्रेडर ने कहा कि फेडरल रिजर्व परिचालन त्रुटि के कारण कई व्यावसायिक लाइनों में सेवा बाधित हो गई थी  उन्होंने कहा कि सभी फेडरल रिजर्व फाइनेंशियल सर्विसेज के ग्राहकों को परिचालन की स्थिति के बारे में सूचित कर दिया गया है। अपनी सेवाओं की वेबसाइट पर फेडरल रिजर्व ने कहा कि फेडवायर फंड्स सर्विस, फेडवायर सिक्योरिटीज सर्विस और नेशनल सेटलमेंट सर्विस सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया है। हालांकि ‘तकनीकी खामियां’ है। उन्होंने कहा कि हम इसके जल्द समाधान के लिए कार्य कर रहे है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »