28 Mar 2024, 16:13:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पुलिस की सऊदी अरब, अमेरिकी नेताओं से सम्पर्क की योजना नहीं: रूस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2021 6:33PM | Updated Date: Feb 24 2021 6:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। रूस ने कहा है कि मौजूदा समय में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सऊदी अरब तथा अमेरिका के नेताओं के साथ सम्पर्क की कोई योजना नहीं है। रूस के राष्ट्रपति के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले एक सप्ताह से सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस से कोई वार्ता नहीं हुई है तथा अभी तक वार्ता की कोई योजना नहीं है। ’’ उन्होंने बताया कि पुतिन तथा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन प्लस तेल उत्पादन  के मुद्दे पर दूरभाष पर बातचीत की थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने ऊर्जा बाजार को स्थिर रखने पर प्रतिबद्धता तजाई थी। पेस्कोव ने कहा, ‘‘ आप जानते हैं कि रूस तथा सऊदी अरब इस क्षेत्र में प्रभावशाली तरीके से सहयोग कर रहे हैं तथा इस मुद्दे पर लगातार बातचीत करते रहते हैं। ’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »