16 Apr 2024, 19:08:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इक्वाडोर की जेलों में हुए दंगों में 50 से अधिक कैदियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2021 2:31PM | Updated Date: Feb 24 2021 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैक्सिको सिटी। इक्वाडोर की जेलों में हाल ही में हुए दंगों के दौरान 50 से अधिक कैदी मारे गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। इससे पहले दिन में देश के प्रमुख शहरों गुआयाकिल, कुएनका, और लाटाकुंगा की जेलों में दंगे हुए। इस दौरान कैदियों द्वारा जेल के प्रहरियों को बंधक बनाए जाने के कई मामले सामने आए लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ग्वायस, अजुय और कोटोपेक्सी के सामाजिक पुनर्वास केंद्रों में आज हुई घटनाओं के बाद स्थिति नियंत्रण में है। अब तक, फोरेंसिक विशेषज्ञों ने 50 मृत कैदियों की रिपोर्ट दी है।’’  पुलिस के अनुसार जेल में गिरोहों के बीच संघर्ष के कारण दंगे हुए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »