19 Apr 2024, 18:46:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एक ट्वीट ने डूबा दिए एलन मस्क के 15.2 बिलियन डॉलर, छिन गया दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2021 5:06PM | Updated Date: Feb 23 2021 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क से एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा छिन गया है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स में वह दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। टेस्ला के शेयरों में सोमवार को 8।6 फीसदी की गिरावट के एक दिन बाद मस्क की कुल संपत्ति 15.2 बिलियन डॉलर कम हो गई। ई-टेलर अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजोस ने एक बार फिर ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में शीर्ष स्थान हासिल किया है। मस्क की 183 बिलियन डॉलर वर्थ के मुकाबले बेजोस के पास 186 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।
 
टेस्ला ने सोमवार को सितंबर 2020 के बाद अपने वैल्यू में सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट देखी। टेस्ला की वैल्यू में गिरावट का कारण शनिवार को मस्क की टिप्पणियों का कारण माना जा रहा है। मस्क ने कहा था कि बिटकॉइन की कीमत कुछ ज्यादा ही तेजी से बढ़ रही हैं।उनके इस ट्वीट के बाद न्ययॉर्क में बिटकॉइन की कीमत में 17 फीसदी या 8000 डॉलर ककी गिरावट आ गई। गौरतलब है कई मस्क ने बिटकॉइन में 1.5 बिलियन डॉलर का निवेश किया था।
 
मस्क को लेकर कहा जाता है कि एक समय वह परेशान होकर अपनी कंपनी बेचना चाहते थे। हालांकि अब उसी कंपनी की बदौलत मस्क वह अब दुनिया के सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। गुरुवार को टेस्ला के शेयरों में 4।8 फीसदी की तेजी देखने को मिली। एलन मस्क जैसे ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने, वैसे ही टेस्ला ओनर्स ऑफ सिलिकॉन वैली हैंडल से एक ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में लिखा था, "एलन अब 190 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन चुके हैं।" इस ट्वीट का जवाब देते हुए एलन मस्क ने लिखा, 'हाउ स्ट्रेंज' यानि कितना अजीब है। यह अजीब ही है कि जब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो रही है तो एलन मस्क फुल स्पीड में भाग रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »