17 Apr 2024, 05:02:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

वायु सेना प्रमुख चार दिन की यात्रा पर बंगलादेश के लिए रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2021 12:04AM | Updated Date: Feb 23 2021 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया आज चार दिन की बंगलादेश यात्रा पर रवाना हो गये। बंगलादेश के वायु सेना प्रमुख के निमंत्रण पर वहां गये एयर चीफ मार्शल भदौरिया के साथ एक शिष्टमंडल भी गया है। चार दिन की यात्रा के दौरान वायु सेना प्रमुख और शिष्टमंडल के सदस्य अनेक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे और विभिन्न वायु सैनिक अड्डों का दौरा करेंगे।

दोनों पक्ष साझा हितों के मुद्दों पर अब तक हुई प्रगति पर चर्चा करेंगे सैन्य सहयोग को और आगे बढाने की संभावनाओं पर भी चर्चा करेंगे। वायु सेना प्रमुख की यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब दोनों देश 1971 की लड़ाई में जीत के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्णिम विजयी वर्ष मना रहे हैं। इससे दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच पेशेवर तथा मैत्री संबंध और मजबूत होंगे। बंगलादेश वायु सेना प्रमुख ने हाल ही में बेंगलुरू में एयरो इंडिया के दौरान आयोजित वायु सेना प्रमुखों के सम्मेलन में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »