28 Mar 2024, 19:57:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हनुमानजी के मंदिर में चल रहा था सुंदरकांड का पाठ, बंदर आया और 'पढ़ने लगा' रामायण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2021 8:05PM | Updated Date: Feb 19 2021 8:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उत्‍तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के एक हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के पाठ के दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसे देख लोग हैरान रह गए। हुआ यूं कि पाठ के दौरान अचानक एक बंदर मंदिर में घुस आया। लोग घबराड़कर इधर-उधर देखने लगे लेकिन बंदर ने कोई गड़बड़ करने की बजाए सलीके से बैठकर रामायण को कुछ यूं देखना शुरू कर दिया जैसे कि पढ़ रहा हो। 

अब यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। यह वाकया प्रतापगढ़ की कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर स्थित हनुमान मंदिर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले मंगलवार मंदिर में सुंदरकांड का पाठ रखा गया था। शाम को श्रद्धालुजन पाठ कर रहे थे कि सात बजे के करीब अचानक एक बंदर वहां आ गया। उसने हनुमानजी की प्रतिमा के सामने रखी रामायण उठाई और वहीं बैठकर पन्‍ने पलटने लगा। 

लोगों के अनुसार करीब 15 मिनट तक वह रामायण को यूं देखता रहा जैसे पढ़ रहा हो। कुछ लोगों ने इस पूरे वाकये का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मंदिर में बंदर के रामायण पढ़ने की सूचना पर वहां देखते ही देखते गांववालों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने इसे हनुमानजी के स्‍वरूप का दर्शन बताते हुए पूजा-अर्चना भी की। करीब 20 मिनट तक वहां रुकने के बाद बंदर चला गया। अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा उसका वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई इस वाकये से हैरान है। बहुत से लोग इसे चमत्‍कार मान रहे हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »