20 Apr 2024, 18:49:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में देशव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2021 3:19PM | Updated Date: Feb 17 2021 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान में देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान बुधवार से शुरू हो गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पहले चरण में देश भर में करीब 100 मेडिकल संस्थानों के 40 हजार से अधिक मेडिकल कर्मियों का टीकाकरण किया जायेगा। मार्च में दूसरे चरण में 30.7 लाख स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीकाकरण के दायरे में लाया जायेगा। इसके बाद अप्रैल में 65 वर्ष से अधिक आयु वाले 3.6 करोड़ व्यक्तियों को वैक्सीन की खुराक दी जायेगी। जापान में अभी केवल फाइजर और बॉयोएनटैक वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है। वैक्सीन की पहली खेप पिछले सप्ताह यहां पहुंची है और दूसरी खेप अगले हफ्ते पहुंचने की संभावना है। जापान में कोरोना वायरस का प्रकोप शुरू होने के बाद से अब तक 4,19,700 मामले सामने आये हैं जबकि 7100 लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »