24 Apr 2024, 17:00:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफ्रीका में इबोला के प्रकोप पर नियंत्रण पाने अमेरिका करेगा मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2021 10:50AM | Updated Date: Feb 17 2021 10:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका ने अफ्रीका में इबोला के प्रकोप पर नियंत्रण के लिए हरसंभव मदद की प्रतिबद्धता जतायी है। व्हाइट हाउस प्रवक्ता जेन साकी ने एक बयान में कहा कि बिडेन प्रशासन अफ्रीका में इबोला के प्रकोप को रोकने की दिशा में अफ्रीकी यूनियन, अफ्रीकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र और संबंधित देशों की सरकारों तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ काम करने के लिए अमेरिकी नेतृत्व को अधिकार प्रदत्त करेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति जो बिडेन ने मध्य और पश्चिमी अफ्रीका में स्थिति की समीक्षा की है और मृतकों के परिवारों के प्रति गहन संवेदना जतायी  है। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह गिनी और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आॅफ कांगो में इबोला के नये मामले सामने आये हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »