29 Mar 2024, 17:13:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राहुल गांधी पर मनोज तिवारी की चीन को लेकर टिप्पणी के खिलाफ परिवाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2021 12:23AM | Updated Date: Feb 17 2021 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी द्वारा ‘चीन का एजेंट’ होने के गंभीर आरोप के खिलाफ यहां की एक अदालत में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी समेत अन्य लोगों ने एक परिवाद दाखिल किया है, जिस पर सुनवायी के लिए 26 फरवरी की तारीख मुकरर की गई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के विधि विभाग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं अन्य ने अपने परिवाद में भोजपुरी गायक तिवारी पर गलत बयान देने एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी की छवि खराब कर तथा उनकी मानहानि करने के आरोप लगाये हैं। उन्होंने बताया कि परिवाद में वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली से सांसद तिवारी द्वारा राहुल गांधी के संबंध में गलत एवं मानहानि करने वाले कई बयान देने का आरोप लगाये गये हैं। इस मामले में 26 फरवरी को सुनवायी होगी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »