19 Apr 2024, 04:09:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

होशियारपुर में भाजपा नेता के वाहन पर हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2021 5:46PM | Updated Date: Feb 14 2021 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

होशियारपुर। पंजाब में होशियारपुर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) संजीव मिन्हास के वाहन पर आज गढ़दीवाला नगर में करीब 100 किसानों ने हमला किया जिसमें मिन्हास को मामूली चोटें आईं। मिन्हास को भुंगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराई गई। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी किसान मुकेरियां से पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष जोगेश शापरा के दुकान पर कृषि कानूनों पर भाजपा के रवैये के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, वहां श्री मिन्हास भी मौजूद थे। पुलिस मिन्हास को दुकान से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने लगी तो प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गये और श्री मिन्हास की कार के शीशे तोड़ दिये।
 
बाद में श्री मिन्हास ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में आरोप लगाया कि उन पर हमला ‘कांग्रेसी गुंडों‘ की करतूत था। उन्होंने कहा कि लेकिन वह और उनकी पार्टी ऐसे हमलों से डरने वाले नहीं हैं और कांग्रेस की ‘नापाक साजिशें कामयाब नहीं होंगी। इस बीच पुलिस अधीक्षक रमिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस जांच जारी है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »