नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 15,968 नए मामले दर्ज हुए हैं। पिछले 6 महीनों में यह दैनिक मामलों की सबसे कम संख्या है। अब देश में कुल मामलों की संख्या 1,04,95,147 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को ये जानकारी दी। इससे पहले सबसे कम 16,375 दैनिक मामले 5 जनवरी को दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 202 मौतें हुईं, इससे कुल मृत्यु संख्या 1,51,529 हो गई है।