29 Mar 2024, 17:45:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुरक्षा परिषद में भारत-रूस आतंकवाद के खात्मे को लेकर सहयोग बढ़ाएंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2020 12:12AM | Updated Date: Dec 3 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत और रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर आतंकवाद से मुकाबले को लेकर परस्पर सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। संयुक्त राष्ट्र संबंधी मुद्दों पर दोनों देशों के बीच समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से मास्को में आज हुई अधिकारी स्तर की बातचीत में यह सहमति कायम हुई। बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में सचिव और रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश उप मंत्री सर्गेई वासील्येविच वर्शिनिन ने किया।

विदेश मंत्रालय ने यहां बताया कि रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत द्वारा एक जनवरी को अस्थायी सदस्यता ग्रहण करने का स्वागत किया। दोनों पक्षों ने सुरक्षा परिषद के एजेंडा में शामिल मुद्दों एवं हाल की घटनाओं को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया। दोनों पक्षों ने आतंकवाद से मुकाबले को लेकर बहुपक्षीय मंचों पर परस्पर सहयोग को प्रगाढ़ बनाने पर सहमति व्यक्त की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपने कार्यकाल के दौरान अपनी प्राथमिकता की जानकारी दी और उन्होंने समान चुनौतियों पर भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त साझीदारी की भावना से अधिक निकटता से काम करने का निर्णय लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »