18 Apr 2024, 07:30:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

निवार चक्रवात : शाह ने नरायणसामी और पलानीस्वामी से बात की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2020 12:55PM | Updated Date: Nov 26 2020 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी और पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नरायण स्वामी से बात कर चक्रवाती तूफान निवार के कारण उत्पन्न स्थित की जानकारी ली है। तमिलनाडु और पुड्डुचेरी चक्रवाती तूफान की चपेट में आये हैं जिससे वहां कई स्थानों पर भारी तबाही मची है। 

शाह ने आज यहां कहा कि केन्द्र सरकार निवार चक्रवात के मद्देनजर तमिलनाडु और पुड्डुचेरी की स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री ई पलानी स्वामी और वी नरायणस्वामी से बात कर केन्द्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। एनडीआरएफ की टीमें जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए घटनास्थल पर हैं। ’’    

उल्लेखनीय है कि निवार ने पुड्डुचेरी में भारी तबाही मचायी है और इसके कारण कई स्थानों पर पेड़ और बिजले के खंभे उखड़ गये हैं। तूफान बुधवार की रात तमिलनाडु में विल्लुपुरम जिला के मरक्कनम के पार गया।पुड्डेचेरी के एझिल नगर, वेंकट नगर, बालाजी नगर सहित अन्य निचले क्षेत्रों में बाढ़ आ गई है। कुछ घरों में पानी भर गया है, जिसके कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »