29 Mar 2024, 05:37:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत को फाइजर कंपनी की वैक्सीन की नहीं जरूरत : हर्षवर्धन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2020 3:31PM | Updated Date: Nov 24 2020 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेरिकी कंपनी फाइजर की वैक्सीन को लेकर भारतीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि भारत को फाइजर वैक्सीन की शायद जरूरत नहीं है क्योंकि देश में पहले ही पांच वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं, जिनके अब तक काफी अच्छे नतीजे सामने आए हैं।

Economic Times की खबर के मुताबिक, मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन पर विचार करने का कोई मतलब नहीं है जबकि अमेरिकी नियामक प्राधिकरण ने खुद इसे लेकर अपनी मंजूरी नहीं दी है। भारत में अभी तक कम से कम वैक्सीन के पांच कैंडिडेट हैं, जिनके Covid-19 वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल जारी है। इनमें से तीन वैक्सीन तो सेफ्टी और प्रभाव साबित करने के लिए दूसरे और तीसरे फेज के ट्रायल में हैं।

सीरम इंस्ट्टीट्यूट ऑफ इंडिया, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के साथ मिलकर ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल कर रहा है। गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और कोरोना वैक्सीन के रखरखाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो अहम बैठक कर रहे हैं। 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग पहली बैठक हो चुकी है। अब दूसरी बैठक जारी है, इसमें कोरोना वैक्सीन पर बात हो रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »