29 Mar 2024, 12:17:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल रॉकेट हमले में 10 की मौत, 51 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2020 2:57PM | Updated Date: Nov 22 2020 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में 23 रॉकेटों से किए गए हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और 51 अन्य घायल हो गए हैं। अफगानिस्तान की समाचार एजेंसी पाजहॉक ने रविवार को प्रथम उपराष्ट्रपति अमिताभ सालेह का हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले की रिपोर्टों में मध्य काबुल के विभिन्न क्षेत्रों में हुए विस्फोटों में आठ नागरिक मारे जाने और 50 अन्य घायल होने की बात कही गई थी। अफगानिस्तान के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार शनिवार की सुबह काबुल में 23 रॉकेटों द्वारा हमला किया गया था। राजधानी में ईरानी दूतावास ने बाद में दिन में ने बताया कि कि एक रॉकेट दूतावास पर गिरा है। इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »