16 Apr 2024, 10:02:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दिल्ली-मुंबई के बीच बंद हो सकती है ट्रेन और प्लेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2020 3:32PM | Updated Date: Nov 20 2020 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज से यहां हाउस टू हाउस सर्वे हो रहा है। वहीं महाराष्ट्र सरकार, दिल्ली और मुंबई के बीच की विमान सेवा को बंद करने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि सिर्फ विमान सेवा ही नहीं, दोनों राज्यों के बीच जारी रेल सेवा भी रोकी जा सकती है। महाराष्ट्र सरकार इस विषय में जल्द ही बड़ा फैसला ले सकती है।

जाहिर है एक तरफ पूरे देश में लॉकडॉउन को खत्म कर फिर से उद्योग व्यवस्था बहाल करने पर काम किया जा रहा है लेकिन दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से कोरोना की वजह से लोगों की जान गई है, उसको लेकर महाराष्ट्र सरकार चिंतित है और वहां इसके असर को कम करने या कोरोना के प्रसार को रोकने की दिशा में यह एहतियाती कदम उठा रही है।

दिल्ली में कोरोना से मौत का आंकड़ा 8 हजार के पार चला गया है। बीते 24 घंटे में 98 अन्य मरीजों की जान चली गई है। त्योहारी सीजन में दिल्ली में फिर से कोरोना का प्रकोप दिख रहा है। 98 लोगों की मौत के साथ ही मौत का आंकड़ा 8,041 हो गई है। इससे पहले बुधवार को दिल्ली में 131 लोगों की मौत हुई थी। राजधानी में एक दिन में कोरोना से होने वाली मौत के मामलों का यह नया रिकॉर्ड भी है। इससे पहले दिल्ली सरकार की 12 नवंबर को जारी हेल्थ बुलेटिन में 24 घंटे में 104 लोगों की मौत हुई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »