29 Mar 2024, 17:56:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सेना ने किया स्‍पष्‍ट, आतंकवादियों के लॉन्च पैड निशाना बनाने संबंधी रिपोर्ट....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2020 12:31AM | Updated Date: Nov 20 2020 12:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सेना ने नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों के लॉन्च पैड को निशाना  बनाए जाने से संबंधित मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया है। सेना  ने आज कहा कि नियंत्रण रेखा पर फायरिंग से संबंधित एक समाचार एजेंसी की ओर से दी गई खबर गलत है। उसने स्पष्ट किया है कि नियंत्रण रेखा पर आज नातो कोई फायंिरग हुई और न ही संघर्ष विराम उल्लंघन की कोई घटना हुई। सेना ने  कहा है कि समाचार एजेंसी की यह खबर गत 13 नवंबर को हुई संघर्ष विराम  उल्लंघन की घटनाओं के विश्लेषण पर आधारित है।
 
उल्लेखनीय  है कि समाचार एजेंसी ने आज सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि सेना  ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों  के लॉन्च पैड पर सटीक  हमले करते हुए कार्रवाई की है। खबर में यह भी कहा गया  है की सेना की यह  कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की निरन्तर घुसपैठ  कराए जाने के जवाब में की गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »