29 Mar 2024, 04:05:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- सूचना युग में काफी आगे जा सकता है भारत....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2020 12:18AM | Updated Date: Nov 20 2020 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में विकसित प्रौद्योगिकी को पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण करार देते हुए गुरुवार को कहा कि अब समय आ गया है कि देश में विकसित टेक समाधान विश्व में लागू किये जाएं। मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तीन दिवसीय बेंगलुरु टेक समिट (बीटीएस2020) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की एक देश के तौर पर स्थिति ऐसी है कि वह सूचना युग में काफी आगे जा सकता है। मोदी ने कहा, ‘‘भारत की एक देश के तौर पर स्थिति ऐसी है कि वह सूचना युग में काफी आगे जा सकता है। हमारे पास श्रेष्ठ प्रतिभाएं हैं और साथ ही एक बहुत बड़ा बाजार भी है।

हमारे स्थानीय टेक समाधानों में वैश्विक होने की संभानाएं हैं।’’  प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के नीतिगत निर्णय हमेशा टेक और नवाचार उद्योग को उदार बनाने पर लक्षित होते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग पर पड़ने वाले अनुपालन के बोझ को कई प्रकार से कम किया है और भारत के लिए एक भविष्योन्मुखी नीति संरचना तैयार की है। आप सभी इस उद्योग के वाहक हैं। हम पूरी तरह सचेत होकर अपने उत्पाद संबंधी नवाचार को उच्च स्तर तक ले जाने का प्रयास कर सकते हैं।’’ 

 मोदी ने डिजिटल इंडिया की सफलता का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘ आज मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी है कि डिजिटल इंडिया को अब किसी नियमित सरकारी पहल के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। डिजिटल इंडिया अब जीवन जीने का एक तरीका बन गया है, विशेष रूप से, गरीबों, अधिकारहीन लोगों और सरकार में काम कर रहे लोगों के लिए। डिजिटल इंडिया के कारण हमारा देश अब, एक अधिक मानव केन्द्रित विकास दृष्टिकोण का गवाह बन रहा है। इतने बड़े पैमाने पर प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से हमारे नागरिकों के जीवन में बहुत से बदलाव आए हैं। इसके लाभ स्पष्ट दिख रहे हैं।’’  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »