29 Mar 2024, 11:18:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गत चैंपियन बुगाथा दिल्ली हाफ मैराथन में संभालेंगे भारतीय चुनौती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2020 3:45PM | Updated Date: Nov 18 2020 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गत चैंपियन और टाटा मुंबई मैराथन 2020 के विजेता श्रीनू बुगाथा 29 नवमबर को राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से होने वाली एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन 2020 में अभिषेक पाल, अविनाश साबले और प्रदीप सिंह के साथ भारतीय एलीट पुरुष वर्ग की चुनौती का नेतृत्व करेंगे। 

अभिषेक पाल और अविनाश साबले ने 2018 की रेस में शानदार प्रदर्शन किया था और वे पांच किलोमीटर तक एक दूसरे से कड़ी टक्कर लेते रहे थे जबकि पाल ने इस संस्करण में रेस सबसे तेज़ फिनिश की थी। 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारक साबले 1952 के बाद से अपनी स्पर्धा में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय बने हैं। उन्होंने यह मुकाम पिछले साल हासिल किया था। प्रदीप सिंह ने टाटा मुंबई मैराथन 2018 में हाफ मैराथन रेस जीती। वह भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। 

इसी साल हुई टाटा मुंबई मैराथन में हाफ मैराथन की विजेता पारूल चौधरी भारतीय एलीट महिला वर्ग में संजीवनी जाधव, मोनिका अथारे और चिंता यादव के साथ चुनौती का नेतृत्व करेंगी। चौधरी ने इसी साल टाटा मुंबई मैराथन (हाफ मैराथन रेस) में 1रू15रू37 के समय के साथ रिकॉर्ड तोड़ा था। वह एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन के पिछले दो संस्करणों में दूसरे स्थान पर रहीं। जनवरी 2020 में मोनिका अथारे ने टाटा मुंबई मैराथन में हाफ मैराथन रेस में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने 2016 में एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में खिताब जीता था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »