29 Mar 2024, 11:03:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्मीर में बर्फबारी, बारिश के बाद मौसम में सुधार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2020 12:17AM | Updated Date: Nov 17 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग के विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट पर हल्की से मध्यम दर्जे की बर्फबारी और कश्मीर घाटी में शनिवार से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां सोमवार को  बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर घाटी और जम्मू में हल्की बारिश  या बर्फ और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। लद्दाख क्षेत्र में विभिन्न  जगहों पर बारिश या बर्फ गिरने की संभावना है, हालांकि बाद के 48 घंटों के  दौरान मौसम शुष्क रहेगा। 
 
बादल छाये रहने के कारण रात के तापमान में गिरावट देखी गई, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग दो डिग्री कम 13 डिग्री सेल्सियस रहा। बर्फबारी और बारिश की वजह से श्रीनगर-जम्मू  राष्ट्रीय राजमार्ग और ऐतिहासिक मुगल रोड बंद कर दी गयी, जो दक्षिण कश्मीर  के शोपियां को जम्मू के राजौरी और पुंछ से जोड़ता है।’’ मौसम विभाग ने श्रीनगर में अगले 24 घंटों के  दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और अधिकतम तापमान 14 डिग्री  और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।  
 
उल्लेखनीय है कि शनिवार से बंद श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग के मध्य कश्मीर पर्यटक रिसॉर्ट में भी  बर्फबारी हो रही है, हालांकि अधिकारियों के मुताबिक सोनमर्ग तक बर्फ की  निकासी का काम पूरा हो चुका है। गांदेरबल और कांगन के ऊपरी हिस्सों पर भी  थोड़ी बहुत बर्फबारी हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी और  बारिश हुयी है। अमरनाथ यात्रा के प्रमुख शिविर बालटाल में भी हल्की  बर्फबारी हुयी है। इसके अलावा मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के ऊपरी इलाकों में भी बर्फबारी की खबरें आ रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »