29 Mar 2024, 17:50:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Spider Man की तरह दीवारों पर चढ़ता-उतरता है भारत का ये 7 साल का बच्चा, देखें VIDEO

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2020 1:32PM | Updated Date: Nov 16 2020 1:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस लड़के की उम्र सिर्फ सात साल है। जो बिल्कुल स्पाइडर मैन की तरह दिवारों पर चढ़ सकता है। इस लड़के के करतब को देख हर कोई हैरान रह जाता है। कानपुर के निवासी इस बच्चे का नाम यसार्थ सिंह है जो तीसरी कक्षा का छात्र है। यसार्थ बिना किसी सहारे के दीवारों पर स्पाइडर मैन की तरह बड़ी तेजी से चढ़ जाता है।

इस 7 साल के स्पाइडर बॉय का कहना है कि इसने स्पाइडर मैन को टीवी में दीवारों पर चढ़ते हुए देखा था। जिसके बाद उसके मन में आया कि उसे ऐसा करना चाहिए। सात साल का यसार्थ छिपकली की तरह हाथ और पैर के पंजों को दीवारों पर चिपका लेता है और बड़ी ही आसानी से दीवार पर चढ़ता चला जाता है। यसार्थ की मां गरिमा सिंह का कहना है कि वो स्पाइडर मैन मूवी से प्रभावित था और मूवी देखने के बाद उसने दीवारों पर चढ़ने का अभ्यास शुरू किया था। 

यसार्थ की मां बताती हैं कि हमें इसे देखकर काफी डर लगता है क्योंकि इसमें चोट लगने का खतरा हमेशा बना रहता है। यसार्थ बड़े होकर आईपीए अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। यसार्थ का कहना है कि जब शुरू में वो दीवार पर चढ़े तो उन्होंने अपने बड़े भाई को बुलाकर दिखाया। फिर भाई ने परिवार के सभी सदस्यों को बुलाकर दिखाया। हर किसी ने उन्हें समझाया। लेकिन धीरे-धीरे वो अभ्यास करते रहे और अब हर किसी के मन से डर निकल गया। आज जो भी उसे इस कारनामे को देखता है वह हैरान रह जाता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »