28 Mar 2024, 21:43:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पेरू कांग्रेस अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्त करने में विफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2020 12:41PM | Updated Date: Nov 16 2020 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस आयर्स। पेरू कांग्रेस देश में सरकार विरोधी प्रदर्शन के परिप्रेक्ष्य में नए अंतरिम राष्ट्रपति नियुक्ति करने में विफल रही है।

पेरू कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट एक बयान में कहा गया, ‘‘पहले मतदान के नतीजों में 42 वोट पक्ष और 52 वोट विरोध में रहे जबकि 25 गैरहाजिर रहे। वर्चुअल सत्र निलंबित कर दिया गया।’’ 

कांग्रेस ने रविवार को आपातकालीन सत्र के दौरान वोट देने वाले सदस्यों की सूची जारी की थी और रोशियो सिल्वा सेंटीस्टेबन को अंतरिम राष्ट्रपति तथा फ्रांसिस्को सगास्टी होचहॉस्लर को अंतरिम प्रथम उपराष्ट्रपति के रूप में नियुक्त करने के लिए प्रस्ताव रखा गया था। 

अंतरिम राष्ट्रपति मैनुएल मेरिनो ने रविवार को अपने इस्तीफे की घोषणा की थी। इससे एक दिन पहले पेरू के नयी सरकार के 18 मंत्रियों में से 13 ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था। रिश्वत के आरोपों को लेकर राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा पर महाभियोग चलाने संबंधी कांग्रेस के फैसले के बाद देश में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बर्बर कार्रवाई के विरोध में यह कदम उठाया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »