28 Mar 2024, 18:39:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मंत्रिमंडल ने 16 वीं विधानसभा भंग करने की सिफारिश की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2020 5:05PM | Updated Date: Nov 13 2020 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार सरकार ने शुक्रवार को 16 वीं विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की हुई बैठक में 16 वीं विधानसभा को भंग करने की सिफारिश राज्यपाल से की गई है। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को 5 साल के कार्यकाल में सहयोग देने के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने गुरुवार को ही 17 वीं विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंप थी। उसके बाद अधिसूचना जारी हो गई है। इसके बाद 16 वीं विधानसभा को भंग करने की औपचारिकता आज मंत्रिमंडल की बैठक में पूरी की गई और इससे संबंधित सिफारिश राज्यपाल को भेज दी गई।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री कुमार ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। वह शाम 4:45 बजे राजभवन जाकर राज्यपाल फागू चौहान से मिलेंगे और अपना इस्तीफा उन्हें सौंप देंगे। इससे इससे पहले आज मुख्यमंत्री कुमार के सरकारी आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चारों घटक दल भारतीय जनता पार्टी विकासशील इंसान पार्टी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेताओं के साथ बैठक हुई, जिसमें 15 नवंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे राजग के विधानमंडल दल की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। इसी बैठक में मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार के नाम पर मोहर लगेगी और सरकार की रूपरेखा तय होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »