29 Mar 2024, 18:01:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, LOC के पास 3 सेक्टरों में गोलीबारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2020 3:01PM | Updated Date: Nov 13 2020 3:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास तीन सेक्टरों में शुक्रवार को गोलीबारी की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारीयों ने कहा कि बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर के इजमर्ग में संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया गया। इसके कुछ ही मिनटों के बाद कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में गोलीबारी की गई। पाकिस्तानी सेना ने बारामुला के उरी सेक्टर में भी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने पुष्टि की कि इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टरों में भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »