19 Apr 2024, 14:52:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सांसद साक्षी महाराज के विवादित बोल - अनुपात के हिसाब से हो शमशान-कब्रिस्तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2020 3:07PM | Updated Date: Oct 26 2020 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उन्नाव। अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले उन्नाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद साक्षी महाराज ने सोमवार को कहा कि जनसंख्या अनुपात के हिसाब से क्षेत्र में कब्रिस्तान और शमशान होने चाहिये। बांगरमऊ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी श्रीकांत कटियार के समर्थन में फतेहपुर चैरासी ब्लाक क्षेत्र में आयोजित नुक्कड सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज ने कहा - अगर किसी गांव में एक भी मुसलमान होता है तो कब्रिस्तान बहुत बड़ा होता है। वहीं आप लोग खेत की मेड या गंगा के किनारे दाह संस्कार करते हैं। क्या यह घोर अन्याय नही है। 
 
नुक्कड़ सभा में मौजूद लोगों ने जब मजबूरी होने की बात कही तो सांसद साक्षी महराज ने कहा - मजबूरी कुछ भी नहीं है बस, हमारे धैर्य, शालीनता की परीक्षा न ली जाए। उन्होने उदाहरण पेश करते हुए कहा - हम लोग क्या से क्या कर सकते है। कहा जब चप्पे चप्पे पर पुलिस थी, लखनऊ में कोई घुस नहीं सकता था, अमर शहीद गुलाब सिंह को तब किसने बुद्धि दी होगी वह तो पढे लिखे भी नहीं थे, उस दौर में उन्होंने चुपचाप जाकर लखनऊ में झण्डा फहराया था। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व ही साक्षी महराज ने बांगरमऊ से पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषणा को लेकर भी सवाल उठाया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »