28 Mar 2024, 19:09:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कोरोना के प्रकोप से विश्व में अब तक 11.48 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2020 1:58PM | Updated Date: Oct 25 2020 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और विश्व में अबतक 11,48,943 लोगों की मौत हो चुकी है तथा दुनिया में तेजी से बढ़ते मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 4.25 करोड़ से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 42,532,198 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 11.43 लाख से जयादा लोगों की मौत हो गई हैं।
 
इस महामारी से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में संक्रमण से अब तक 8,575,069 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या 85,75,069 हो गयी है। भारत में पिछले 24 घंटों में 50,129 नये मामले आये और संक्रमितों की कुल संख्या 78,64,811 हो गयी। इसी अवधि में 62,077 लोगों ने कोरोना को मात दी है और इसे मिलाकर देश में अब तक 70,78,123 मरीज कोरोनामुक्त हो चुके हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले 12,526 घटकर 6,68,154 हो गये हैं। इस दौरान 578 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई और इस संख्या को मिलाकर अब तक 1,18,534 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। 
 
ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 53.80 लाख से अधिक हो गयी है जबकि करीब 1.56 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 14.87 लाख हो गई है और 25,647 लोगों ने जान गंवाई है। फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 10.84 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 34,536 लोगों की मृत्यु हुई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 10.81 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 28,613 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
स्पेन में इस महामारी की चपेट में अब तक 10,46,132 लोग आए हैं तथा 34,752 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 10,07,711 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 30,000 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इस वायरस से अब तक 883,116 लोग संक्रमित हुए हैं और 34,033 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 8.86 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 88,743 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 857,043 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 44,835 लोगों की मौत हुई है।
 
दक्षिण अफ्रीका में 714,246 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 18,944 लोग काल के गाल में समा गए हैं। ईरान में इस महामारी से 5.56 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुये हैं और 31,985 लोगों की मौत हो चुकी है। चिली में कोरोना से लगभग 4.99 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 13,844 लोगों की मौत हुई है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से लगभग 504,509 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 37,210 लोगों की मौत हुई है। इराक में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगभग 4.49 लाख हो गयी है और 10,568 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में अब तक इस वायरस की चपेट में 4.27 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 9,978 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 3.96 लाख से अधिक हो गई है और 5,761 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या लगभग 3.82 लाख हो गयी है तथा 13,077 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस से कोरोना में अब तक 3.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6,915 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में इस महामारी से अब तक 3.57 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,658 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में भी कोरोना के 3.44 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,264 लोगों की मौत हो चुकी हैं।यूक्रेन में कोरोना संक्रमण के 3.40 से अधिक मामले है तथा 6336 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.27 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,026 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
इजरायल में इस महामारी से अभी तक लगभग 3.09 लोग चपेट में आए है और इस वायरस के संक्रमण से 2329 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 12,542, बेल्जियम में 10,737, कनाडा में 9969, बोलीविया में 8608, नीदरलैंड में 7081, मिस्र में 6187, स्वीडन में 5,933, रोमानिया में 6,336, चीन में 4739, ग्वाटेमाला में 3594, पोलैंड में 4,172, होंडुरास में 2,604 और पनामा में 2628 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »