29 Mar 2024, 11:08:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

...उसको कोई ज्ञान नहीं, केवल बोलता रहता है : मुख्यमंत्री नीतीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2020 1:07AM | Updated Date: Oct 25 2020 1:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेगूसराय/हाजीपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा और कहा कि उसको कोई ज्ञान नहीं है, केवल बोलता रहता है। 

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार ने बेगूसराय और वैशाली जिले में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन उम्मीदवारों के पक्ष में शनिवार को आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘उसको कुछ ज्ञान नहीं है, केवल बोलता रहता है। उसके पास न तो ज्ञान है और न ही काम का अनुभव केवल मेरे खिलाफ बोलकर चर्चा में बने रहना चाहता  है। लेकिन इससे मुझे कोई असर नहीं पड़ता क्योंकि हम सिर्फ काम करने पर  भरोसा करते हैं। 

कुमार ने राज्य की जनता को पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के कार्यकाल में बिहार की स्थिति की याद दिलाते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, वह सबको पता है। लोग शाम को निकल नहीं पाते थे लेकिन उनकी सरकार ने प्रदेश में कानून का राज कायम किया है और आज बिना डर और भय के लोग रह रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »