20 Apr 2024, 08:32:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महबूबा मुफ्ती ने कहा- भाजपा ने किया तिरंगे का...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2020 12:16AM | Updated Date: Oct 25 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि तिरंगा विभिन्नता और शांतिपूर्ण तरीके से एकजुट रहने का प्रतीक है लेकिन भाजपा नेताओं ने इसका इस्तेमाल नौ वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले लोगों के बचाव के लिए किया। मुफ्ती ने यह बात भाजपा नेताओं द्वारा उनको देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार करने की मांग के जवाब में कही है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि जब तक जम्मू-कश्मीर के ध्वज को दोबारा बहाल नहीं किया जाता तब तक वह अपने हाथ में तिरंगा नहीं उठायेंगी। मुफ्ती ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के साथ संबंध केवल राज्य के झंडे के कारण थे और जब तक यह बहाल नहीं किया जाता तब तक वह तिरंगा नहीं फहरायेंगी। 

पीडीपी अध्यक्ष ने ट्विटर पर कहा, ‘‘राष्ट्रीय ध्वज हम सभी के लिए विभिन्नता और शांतिपूर्ण तरीके से एकजुट रहने का प्रतीक है। यदि किसी ने तिरंगे का अपमान किया है तो वह भाजपा है जोकि अल्पसंख्यकों को परेशान करती है और विभाजन और नफरत के बीज बोती है। भाजपा नेताओं ने इसका इस्तेमाल नौ एक वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले लोगों के बचाव के लिए किया। इसलिए वे मुझे पाठ न पढ़ायें।’’ भाजपा ने तिरंगे पर बयान को लेकर पीडीपी अध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »