29 Mar 2024, 11:37:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

योगी ने 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और 52 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2020 12:21AM | Updated Date: Oct 18 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बलरामपुर में 49.864 करोड की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और 552.719 करोड लागत की 52 परियोजनाओ का शिलान्यास किया। दो दिवसीय दौरे के अन्तिम दिन शनिवार को योगी ने मिशन शक्ति के शुभारंभ अवसर पर 49.864 करोड की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण और 552.719 करोड की लागत की 52 परियोजनाओ का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि प्रदेश मे शिक्षको की भर्ती मे 31227 शिक्षको को नियुक्त पत्र दिये गये है। जिनमें 33 प्रतिशत से ज्यादा महिलाए है। ये महिला शिक्षक के रूप मे समाज के निर्माण मे अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी।

मुख्यमंत्री ने मिशन शक्ति अभियान के बारे मे कहा कि प्रदेश के 1535 थानो और 350 तहसीलो मे एक महिला हेल्प डेस्क बनाया जायेगा।इसमे महिलाओ से सम्बंधित समस्याओ पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था होगी। उनकी समस्याओ के निदान व सुरक्षा के सम्बंध मे अलग से महिला कांस्टेबल तथा कक्ष की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत महिला अपराध से सम्बंधित मामलों में त्वरित  कार्रवाई की जायेगी तथा तय सीमा के अन्दर फाइनल रिपोर्ट लगाई जायेगी। उन्होंने प्रदेश की 24 करोड जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा मे सेंध लगाने वालो का स्थान इस प्रदेश मे नही है। ऐसे लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। 

उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड -19 की लडाई में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में व्यापक सफलता मिली है। उनके द्वारा समय से लिये गये निर्णयों से देश को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री ने इस अवधि में कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर जन जन को उसका लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि 20 लाख करोड के आत्मनिर्भर पैकेज ने आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त किया है। 67 वर्षों में गरीबों को जिन योजनाओं का लाभ नही मिला था।अब प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे प्राप्त होने लगा है। योगी ने कहा कि मनचलो की शिकायत अवश्य की जाये। इसके लिए हेल्पलाइन नम्बर-1076 है। जिस पर उन तक सूचना पहुच जायेगी। इसके साथ ही हेल्पलाइन 181,112,102, और 108 आदि को जोडकर  मिशन शक्ति के अभियान मे लगाया जा रहा है। इसमे पूरे समाज का सहयोग अपेक्षित है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »