20 Apr 2024, 04:47:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सवा महीने से बारिश को तरसाकर आज पश्चिमोत्तर से विदा हुआ मानसून

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2020 12:15AM | Updated Date: Oct 1 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। दक्षिण पश्चिम मानसून की आज पश्चिमोत्तर क्षेत्र से विदाई हो गयी। पिछले एक माह में क्षेत्र में कहीं कहीं बारिश हुई और लोग बारिश को तरसते रहे लेकिन मानसून मेहरबान नहीं हुआ। क्षेत्र में मानसून मौसम में सामान्य से कम बारिश के कारण सूखे जैसे हालात रहे तथा पंजाब के बांधों में जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। धान का सीजन होने के कारण किसानों को जब पानी की बहुत जरूरत थी तब मानसून ने मुंह मोड़ लिया। मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में मौसम खुश्क बना रहेगा । इसी कारण दिन में तेज गर्मी तथा रात ठंडी हो चली हैं।
 
चंडीगढ़,अंबाला ,करनाल ,अमृतसर ,लुधियाना ,का पारा क्रमश: 34 डिग्री , भिवानी 36 डिग्री , हिसार 37 डिग्री , रोहतक 33 डिग्री , सिरसा ,पटियाला ,पठानकोट ,आदमपुर ,दिल्ली ,बठिंडा का पारा क्रमश: 35 डिग्री ,श्रीनगर 27 डिग्री , जम्मू 34 डिग्री रहा। हिमाचल प्रदेश में भी मानसून की आज विदाई हो गयी। शिमला का पारा 25 डिग्री , सुंदरनगर 32 डिग्री , मनाली 26 डिग्री , उना 35 डिग्री , सोलन 30 डिग्री, भुंतर 32 डिग्री, धर्मशाला 26 डिग्री , मंडी 32 डिग्री , कांगडा 32 डिग्री , नाहन 29 डिग्री और कल्पा 24 डिग्री रहा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »