28 Mar 2024, 18:13:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बाबरी फैसला : शांति-सौहार्द बनाये रखने के लिए कर्नाटक में हाई अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2020 7:14PM | Updated Date: Sep 30 2020 7:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक पुलिस ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले पर बुधवार को आये अदालत के फैसले के मद्देनजर एहतियात के तौर पर पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा से संबंधित प्रबंधों को मजबूत किया है। सरकार के आदेशानसुार राज्य में जुलूस निकालने, जीत का जश्न मनाने, सार्वजनिक सभा तथा  सार्वजनिक संबोधन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक संवदेनशील स्थानों  पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है तथा राज्य भर में कड़ी सुरक्षा  रखी गयी है। अगर लोग नियम तोड़ते हुये पाये जाते हैं, तो उन्हें हिरासत में  लिया जायेगा।
 
कलाबुर्गी शहर के पुलिस आयुक्त एन सतीश कुमार ने कहा कि सुरक्षा बलों को सतर्क रहने तथा सोशल मीडिया पर  नजर रखने के लिए कहा गया है। लोगों को भी शांति तथा सौहार्द बनाये रखने के बारे में चेतावनी भी दी गयी है तथा सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की उकसाने वाली बात न करने को कहा गया है। बेलगाम की एक रिपोर्ट के अनुसार जिले में  भारी बंदोबस्त किया गया है तथा महाराष्ट्र और गोवा राज्यों की सीमा से लगे  गांवों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »