28 Mar 2024, 14:03:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इस बार भी सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश महिला होगी : राष्ट्रपति ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2020 6:29PM | Updated Date: Sep 22 2020 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है वह संवैधानिक रूप से वाध्य हैं कि  सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश रूथ बेडर  गिन्सबर्ग के निधन के बाद उनके पद को यथाशीघ्र भरने की प्रक्रिया शुरु की जायेगी। गिन्सबर्ग ने अपने जीवन के अंतिम क्षणों में अपनी पोती से कहा था कि वह चाहती हैं कि देश में राष्ट्रपति चुनाव होने तक उनकी कुर्सी खाली रहे।
 
ट्रम्प ने संभवत: गिन्सबर्ग की इच्छा के परिपेक्ष्य में संवैधानिक वाध्यता की बात कही है। ट्रम्प ओहियो के डेटॉन में सोमवार को अपने समर्थकों से बातचतीन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को  सुप्रीम कोर्ट के उम्मीदवारों की घोषणा संभवत: कर  दी जायेगी। उन्होंने कहा - इस पद की सूची में पांच लोग हैं। जो इस पद पर बैठेगा वह प्रखर होगा और वह एक महिला होगी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ट्रम्प ने  शिकागो में  न्यायाधीश एमी कोनी बारेट(48) से मुलाकात की थी। गिन्सबर्ग का शुक्रवार को कैंसर के कारण  निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं और 27 साल तक इस पद पर रहीं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »