28 Mar 2024, 17:15:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महाराष्ट्र इमारत हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2020 6:22PM | Updated Date: Sep 21 2020 6:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के भिंवडी में सोमवार सुबह एक इमारत के ढहने से मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मोदी ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया - महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत ढहने की जानकारी मिलने से पीड़ा हुई। हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना।
 
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। राहत कार्य जारी है और प्रभावितों को हर संभव सभी मदद पहुंचाई जा रही है। भिवंडी में तड़के 03.40 बजे एक बहुमंजिली इमारत के ढह जाने से 10 लोगों की मौत हो गई। बचाव दल ने अब पांच लोगों को बचा लिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »