29 Mar 2024, 11:58:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी कोरोना पॉजिटिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2020 4:54PM | Updated Date: Sep 20 2020 4:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी आज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उनका एंटीजन टेस्ट हुआ, जिसका परिणाम पॉजिटिव प्राप्त हुआ। इसके बाद अग्रवाल ने मीडिया से यह जानकारी साझा करते हुए कहा, "आज मैंने देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास पर कोविड-19 एंटीजन (आरटीपीसीआर) का टेस्ट करवाया, जिसमें मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। मेरे संपर्क में जो भी लोग आए हैं, वे कृपया स्वयं आइसोलेट हो जाएं। 
 
कृपया सावधानी बरतें। स्वयं भी सुरक्षित रहें और अपने संपर्क में आने वाले लोगों को भी सुरक्षित रखें, मैं पूर्णता स्वस्थ हूं।" उल्लेखनीय है कि 23 सितम्बर से विधानसभा का मानसून सत्र भी देहरादून में आयोजित होना है। इससे पहले ही विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
 
नेता विपक्ष इंदिरा हृदयेश की कोरोना जांच रिपोर्ट शुक्रवार देर रात ही पॉजिटिव आ गई थी। शनिवार को उन्हें हल्द्वानी के अस्पताल से देहरादून शिफ्ट किया गया था, जहां से रविवार को एयरलिफ्ट करके गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया है। आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने उन्हें हेलीकॉप्टर मुहैया कराने के लिए यूकाडा के डाइरेक्टर को निर्देश दिए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »