20 Apr 2024, 14:32:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में तालिबान के ठिकानों पर हमला, 12 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2020 12:32AM | Updated Date: Sep 20 2020 12:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में आतंकवादी संगठन तालिबान के ठिकानों पर दो हवाई हमलों में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी। 
 
एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्पूतनिक से कहा,‘‘ एक हवाई हमला खानदाबाद जिले के निकपाई इलाके में उस समय किया गया जब वहां कई लोग मौजूद थे। इसके अलावा दूसरा हवाई हमला एक अन्य स्थान पर हुआ जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और अनेक घायल हो गए।’’
 
        प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हवाई हमले में बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। उसने बताया कि इन हवाई हमलों में तालिबान के सात आतंकवादी मारे गए और दो घायल हो गए। खानबाद जिला प्रमुख ने हमले की पुष्टि की लेकिन अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »