17 Apr 2024, 03:36:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एनआईए ने अल -कायदा के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2020 12:31PM | Updated Date: Sep 19 2020 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोच्चि। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने  बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन अल-कायदा के नौ सदस्यों को शनिवार तड़के गिरफ्तार किया जिनमें छह पश्चिम बंगाल  और तीन केरल के हैं। सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने अपने देशव्यापी अभियान के तहत  संगठन के तीन सदस्यों को केरल के एर्नाकुलम और छह को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से गिरफ्तार किया है। उन्हें आज अदालत में पेश किया जायेगा। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों का  संपर्क पाकिस्तान से है और इनकी नयी दिल्ली समेत देश के कई सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने की योजना थी। उनसे कई विस्फोटक उपकरण और जिहादी साहित्य बरामद किये गये हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »