24 Apr 2024, 04:46:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

तुर्की साइप्रस पर बातचीत नहीं करेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2020 12:10PM | Updated Date: Sep 19 2020 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अंकारा। तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कैवुसोग्लू ने शनिवार को कहा कि तुर्की साइप्रस के मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं करने जा रहा है। कैवुसोग्लू ने कहा, ‘‘हमने बार-बार कहा है कि हम अब साइप्रस मुद्दे और अधिक बातचीत नहीं करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना में 2017 में हुई वार्ता पूरी तरह से विफल हो गई थी और उस बिंदु पर फिर से पहले की तरह बातचीत शुरू करना असंभव है। उल्लेखनीय है कि 1974 से तुर्की और यूनान साइप्रस के उत्तरी द्वीपों पर कब्जा किए हुए है। साइप्रस को एकजुट करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से क्रांस-मोंटाना में शुरु बातचीत अंतिम चरण में विफल हो गई थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »